गुना में झोलाछाप की लापरवाही: दांत दर्द पर महिला को ठोक दिए 3 इंजेक्शन; 5 मिनट में मौत, क्लीनिक खुला छोड़ भागा ‘बंगाली डॉक्टर’

महिला दाढ़ ( दांत ) में दर्द होने पर बीती शाम पास के कुम्हारी गांव में एक क्लीनिक संचालक से इलाज कराने पहुंची। यहां डॉक्टर ने महिला के दाढ़ में एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

01 – दांत दर्द की शिकायत लेकर निजी क्लीनिक पहुंची थी 22 वर्षीय महिला
02 – इंजेक्शन लगने के कुछ ही मिनट बाद तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई
03 – क्लीनिक संचालक इलाज के बहाने मौके से फरार हो गया

फतेहगढ़ क्षेत्र के दिरौली गांव निवासी एक 22 वर्ष की निजी क्लीनिक संचालक द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद मौत पर पुलिस ने जांच शुरू की है। मंगलवार को महिला के शव का पीएम जिला अस्पताल में कराया गया।

महिला दाढ़ ( दांत ) में दर्द होने पर बीती शाम पास के कुम्हारी गांव में एक क्लीनिक संचालक से इलाज कराने पहुंची। यहां डॉक्टर ने महिला के दाढ़ में एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

दो इंजेक्शन और लगा दिए
इसके बाद डॉक्टर ने दो और इंजेक्शन महिला को लगा दिए। परिजनों के अनुसार इसके पांच मिनिट में ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टर क्लीनिक खुली छोड़कर ही भाग गया। इसके बाद पूरे मामले की शिकायत पुलिस से परिजन ने की।

Aaj ki Aawaz MP
Author: Aaj ki Aawaz MP

Latest news

और पढ़ें