IND vs AFG: टेंशन में टीम इंडिया, विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर! जानें क्या है समस्या

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई है.

Virat Kohli Ruled Out Of ODI Series Against Afghanistan Due To Hamstring Injury: जल्द ही भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी जानी है. प्रतिष्ठित सीरीज का आगाज हो, उससे पहले भारतीय टीम से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या है. जिसकी वजह से वह आगामी सीरीज से बाहर हुए हैं. बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई के साथ हुई बातचीत के दौरान बताया, ‘हैमस्ट्रिंग की चोट के वजह से वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.’

कोहली का बाहर होना टीम इंडिया के लिए है तगड़ा झटका 

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट कोहली का बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है. क्योंकि उनकी उम्दा बल्लेबाजी से पूरी दुनिया अच्छी तरह से वाकिफ है. यहीं नहीं वह फिलहाल जबरदस्त फॉर्म में भी चल रहे थे. हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल में उन्होंने आरसीबी को दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. टीम के लिए उन्होंने 16 मुकाबलों में शिरकत करते हुए 16 पारियों में 56.25 की औसत से सर्वाधिक 675 रन बनाए थे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक देखने को मिले थे.

Image

13 जून से हो रहा है वनडे सीरीज का आगाज 

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 13 जून हो रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 13 जून को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं दूसरे मैच के लिए दोनों टीमें 17 जून को एकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला 20 जून को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमें छह जून से 10 जून के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में एक टेस्ट मैच खेलेगी.

Aaj ki Aawaz MP
Author: Aaj ki Aawaz MP

Latest news

और पढ़ें